Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में इनकम टैक्स का आनंदा मिल्क प्लांट पर छापा , प्लांट के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के फोन जब्त

बुलंदशहर में इनकम टैक्स का आनंदा मिल्क प्लांट पर छापा , प्लांट के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के फोन जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 15 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। टीम ने कर्मचारियों को बाहर रोका और उनके फोन जब्त किए हैं। अफसर फाइलें और लेखा-जोखा खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईटी अफसरों को टैक्स चोरी के सुबूत मिले हैं। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 7:00 बजे से जारी है। टीम आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार होकर नगर पहुंची थी। आनंदा डेयरी प्लांट में घी, पनीर, दूध और दही जैसे उत्पादों की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की जाती है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment