Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, प्रतिबंधित कोडीन सिरप मामले में दवा स्टोर सील

हाथरस में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, प्रतिबंधित कोडीन सिरप मामले में दवा स्टोर सील

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराराऊ (हाथरस) 17 / जनवरी / 2026 :  स्थानीय पुराना अस्पताल परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप के दुरुपयोग की मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर कोडीन सिरप की खाली बोतलें भारी मात्रा में मिलने की खबर वायरल होने के बाद, औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जांच टीम के नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पुराना अस्पताल परिसर में कोडीन सिरप की खाली बोतलें बरामद की गई हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कोडीन सिरप का मुद्दा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में नगर के बड़े दवा प्रतिष्ठानों और स्टॉकिस्टों के यहाँ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एक प्रमुख दवा स्टोर पर जांच के दौरान स्टॉक मिलान में भारी विसंगतियां पाई गईं और कई मानक अधूरे मिले। स्टोर संचालक द्वारा संतोषजनक जवाब और दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने पर टीम ने उक्त दवा प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की है। औषधि विभाग के अनुसार, कोडीन युक्त दवाओं के स्टॉक और बिक्री का विवरण सही न होने के कारण नोटिस जारी किया गया है और जांच पूरी होने तक स्टोर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छोटे मेडिकल स्टोरों की तुलना में बड़े स्टॉकिस्टों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस प्रतिबंधित नशे के स्रोत का पता लगाया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोडीन आधारित दवाओं का अवैध भंडारण या बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This