खुर्जा/ 20 जनवरी 2026 : खुर्जा क्षेत्रके अरनिया मंसूरपुर में प्राचीन शिव मदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया जिसके बाद सूचना पर पहुंचें तहसील प्रशासन के लोगों ने स्थिति को संभाला और मौके पर एकत्रित ग्रामीण को समझा बूझकर शांत किया। सूचना पर उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे तथा क्षेत्राधिकार शोभित कुमार अत्रि मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की तथा उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे ने एक समिति बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं और ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि कोई भी गलत कार्यनहीं होने दिया जाएगा।

ग्राम मंसूरपुर में एकत्रित ग्रामीण तथा पुलिस व प्रशासनिक अधकारी
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












