Home » उत्तर प्रदेश » विवेक खण्ड गोमतीनगर में 71वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने झण्डा फहराया

विवेक खण्ड गोमतीनगर में 71वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने झण्डा फहराया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

  लखनऊ  : 26 / जनवरी / 2026 :   गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर स्थित् अभिषेक मेमोरियल पार्क में देश के कर्णधार वेधा खण्डेलवाल, समर्थ, कृष्णा, कार्तिक व आकाश के द्वारा झण्डा फहराया। समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा प्रति वर्ष बच्चों को देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से बच्चों के द्वारा ही झण्डा फहराया जाता है।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ए. के. खण्डेलवाल व राजेश कुमार अधौलिया, सचिव रूप कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव हरीश चंद्र गुप्ता व सतीश कुमार सेठ, विनोद कुमार पाण्डेय, लेखा परीक्षक राजेश कुमार मुद्गल, एस. के. श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, बी. डी. भट्ट, कैलाश चंद्र गुप्ता, हरी कुमार जैतली, मुकेश कुमार, अभ्युदय सिंह, आशुतोष सिंह तथा महिला शक्ति में रेखा शर्मा, मेघा खण्डेलवाल, सरिता अग्रवाल, मीरा श्रीवास्तव, सुनीता खण्डेलवाल, बुला सुब्रत रॉय आदि उपस्थित रहे। झण्डा रोहण के पश्चात् मिष्ठान वितरण किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment