Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज  में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 26 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज  में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने देश के शहीदों को नमन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । प्राचार्या जी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हुए उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा द्वारा अथक प्रयासों के बाद बनाया गया। यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। छात्राओं ने देशभक्ति गीत व एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This