बुलन्दशहर : 26 / जनवरी / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध खनन माफियाओं के ऊपर कार्यवाही करना आरम्भ किया है।
उपजिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करते हुए तहसील प्रशासन ने 2 डम्फर व एक जेसीबी तथा 1 लोडर को अवैध खनन में संलिप्त पाया । 2 डम्फर और एक जेसीबी फिरोजपुर में तथा एक लोडर को खुटेना क्षेत्र से पकड़ा है। जिन्हे जब्त कर स्थानीय पुलिस को सौंपकर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












