बरेली : 27 / जनवरी / 2026 : बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की गिरजाशंकर कॉलोनी निवासी जितेंद्र (33 वर्ष) का शव सोमवार को सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। और परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सूत्रों के अनुसार जितेंद्र का प्रेम विवाह 25 नवंबर 2025 को ज्योति प्रजापति निवासी दुर्गा नगर बारादरी से हुआ था। शुरू में मामला आत्महत्या का लग रहा था लेकिन सोमवार शाम पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इससे पुलिस से लेकर परिवार वाले तक हैरत में पड़ गए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












