Home » उत्तर प्रदेश » भांजे के प्यार में पागल हुई मामी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट , एक बार गर्भपात भी कराया

भांजे के प्यार में पागल हुई मामी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट , एक बार गर्भपात भी कराया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शाहजहांपुर 30 / जनवरी / 2026 :  यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला और भांजे के बीच अवैध संबंध थे, और उन्होंने एक साल में तीन बार साथ भागने की कोशिश की थी। महिला गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसके पति ने उसे साथ रखा था । पुलिस ने बताया कि महिला और भांजे ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने पति को मारने के लिए गूगल और यूट्यूब से तरीके सीखे थे। हत्या के बाद उन्होंने शव को पुलिया के पास फेंक दिया था। मृतक पति की पहचान बलराम के रूप में हुई है।

एक व्यक्ति ने बताया कि भांजे आदेश की मामी एक बार गांव आई थी। जिसके दौरान उसने आदेश से प्रेम संबंध बना लिए। उसके बाद वह आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी। लोगो ने उसको समझा कर उसके घर वापस भेज दिया। बता दे कि कुछ दिन बाद आदेश फिर उसको ले आया फिर पूजा को पंचायत करके उसके घर वापस भेजा दिया गया। मामी भांजा फिर भी नहीं माने तीसरी बार आदेश फिर पूजा को अपने गांव ले आया जिससे फिर पूजा को पुलिस द्वारा उसके घर भेजा गया है। इतना सब होने के बाद पूजा का पति बलराम फिर भी पूजा अपने साथ रखने को तैयार था। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह एक बार आदेश के बच्चे की माँ बन चुकी थी जिसके बाद उसका गर्भपात करवा दिया गया। पूजा ने बताया कि वह अपने पति बलराम को कभी मारना नहीं चाहती थी लकिन उसका प्रेमी आदेश हमेशा अपने मामा को मारने के लिए बोलता था। उस रात आदेश दरवाजा खुला होने के कारण अपने साथियों के साथ उसके घर घुस आया। जिसकी वजह से उसने अपने पति बलराम को मारने में आदेश का साथ दिया। पति की हत्या के बाद उसे गहरा पछतावा हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment