Home » बुलंदशहर » हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्जा में गरजे, दूसरे समुदाय के लोगों को बताया कुत्तों का झुंड

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्जा में गरजे, दूसरे समुदाय के लोगों को बताया कुत्तों का झुंड

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 30 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा में हिंदू रक्षा दल की ओर से  एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने तलवार बांटने वाले सवाल पर विवादित बयान देते हुए विशेष समुदाय के लिए कहा इन पागल कुत्तों का झुंड हमारे परिवार को मारना और काटना चाहता है तो हमारे परिवारों के पास ऐसा शस्त्र जरूर होना चाहिए जिससे कोई भी जिहादी हमारे परिवारों पर हमला ना कर सके।

 

यूजीसी पर पिंकी चौधरी ने कहा कि यूजीसी का विरोध इसलिए किया गया क्योंकि इस बिल के पारित होने से हिंदू आपस में लड़ते और कटते। और इस बिल से मुसलमानों की ताकत बढ़ती। हमारी बहन बेटियों को लव जिहाद में फंसाते और विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाते ऐसा बिल हमारे देश की धरती पर नहीं होना चाहिए। यूजीसी बिल पर बोले योगी आदित्यनाथ को डाउन करने के लिए यह बिल लाया जा रहा है क्योंकि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। योगी आदित्यनाथ को पद का लालच नहीं करते हुए इस बिल के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी और अपना त्याग पत्र देना चाहिए था। स्वर्ण समाज के जितने भी एमपी और विधायक हैं सबको सामूहिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए था।

गौरतलब है कि बुलंदशहर के खुर्जा स्थित गांधी रोड पर हिन्दू रक्षा दल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पिंकी चौधरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment