बुलंदशहर : 9 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक कार्ड बांटकर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। युवक की बहन की 15 फरवरी को शादी होनी थी। मृतक की पहचान ललित { 28} के रूप में हुई है।
मृतक ललित अपने साले की सगाई करके अपने घर वापस लोट रहा था तभी चोला क्षेत्र में बिबकॉल कंपनी के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेके पोस्टमार्डम को भेज दिया है। पुलिस ने मृतक ललित के परिजनों को घटना कि सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। बता दे कि ललित विवाहित था और उसके दो बच्चे है। 15 फरवरी को ललित की बहन की शादी होनी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












