डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अर्पित की 31 हजार रुपये की सहयोग राशि,
किया गया गुरु का भव्य स्वागत, श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत दृश्य
लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, क्षेत्र में भक्ति का माहौल
सुनील पाठक मंडल प्रभारी गोरखपुर/बस्ती
गोरखपुर /१५ फरवरी २०२६ । संतकबीरनगर देवाधिदेव महादेव की पावन धरती तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का भव्य शुभारंभ सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मेला प्रबंधन समिति को 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेककर उन्होंने लोककल्याण एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की पावन भूमि पर पहुंचते ही मन और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी महत्ता बाबा भोलेनाथ के सानिध्य से जुड़ी हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपनी कर्मभूमि पर अपने गुरु डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में अपार जनसमूह उपस्थित रहा। इस दौरान डा. चतुर्वेदी ने गोस्वामी समुदाय के लोगों को दान-दक्षिणा भेंट की तथा मंदिर परिसर के बाहर उपस्थित जरूरतमंदों को भी सहयोग प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्वांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित करेंगे। मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक
वातावरण व्याप्त हो गया है। इस अवसर पर नितेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हाशंकर भारती, नरेंद्र भारती, पिंटू भारती, शंकर यादव, शुभाष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के इस ऐतिहासिक मेले ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह पावन धाम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का केंद्र बना हुआ है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












