उत्तर प्रदेश : 17 / फरवरी / 2026 : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया कोतवाली के भीषमपुर गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीय विवाहिता की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और परिवार से अलग रहते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार भीषमपुर गांव निवासी सुमेर मौर्य के पुत्र सनी कुमार मौर्य (24) और गांव के ही निवासी दशमी राम गौड़ की पुत्री बबली गौड़ (22) लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किए थे। विवाह के बाद दंपती परिवार से अलग गांव में ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद और तनाव की स्थिति थी। सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बबली के परिजनों का आरोप है कि सनी कुमार मौर्य ने बबली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












