खुर्जा : 17 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर इलाके में बीती रात एक घटना सामने आई। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते खड़ी कार में आग लग गयी। यह देख कर लोगों में अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी जिसके बाद कार जलकर खाक हो गयी।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि कार में लगने का मुख्य कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं बता सकते , शरारती तत्व द्वारा कार में आग लग गयी हो। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची। तथा पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर , कार्यवाही की जाएगी। बता दे कि पेट्रोल इंजन कार में अचानक आग लगना एक संदेहास्पद घटना बन गयी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












