Home » उत्तर प्रदेश » ऑनेस्ट क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ऑनेस्ट क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/ ०८ मार्च २०२६ : ऑनस्ट क्लब खुर्जा, यूथ ऑनस्ट क्लब खुर्जा तथा अंबा क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में दाताराम चौक, सिटी स्टेशन रोड खुर्जा स्थित अंबा क्लिनिक पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड जांच, ब्लड ग्रुप जांच, शुगर जांच, ईसीजी जांच, दांतों की जांच, हड्डियों की जांच तथा ऑक्सीजन लेवल की जांच आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

विशेष सहयोगी हरीश गुप्ता अम्बे ने बताया कि शिविर में सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया और किसी भी मरीज से जांच, परामर्श या दवाइयों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

ऑनस्ट क्लब के सचिव डॉ. अजमेर सिंह वालिया ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कैंप सहयोगी डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि इस बार ब्लड जांच कराने वाले सभी मरीजों को एक हेल्थ कार्ड जारी किया गया, जिसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और शुगर लेवल आदि दर्ज रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में यह कार्ड अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

ऑनेस्ट विनीत आर्य ने बताया कि क्लब की ओर से जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे निःशुल्क वाहन सेवा की व्यवस्था भी उपलब्ध रहती है। वहीं दिव्य मोहन अग्रवाल ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की जाती है।

इस अवसर पर अजमेर सिंह वालिया, नरेंद्र अग्रवाल, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार, विकास सोनी, विनीत आर्य, शेखर वर्मा, डीसी गुप्ता, ममता अग्रवाल एडवोकेट, अखिलेश बैध जी, सरिता गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितिन सिंघल, अतुल गोविल, यश गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, हैप्पी वर्मा, अविनाश, प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी”, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, विवेक गुप्ता, सचिन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment