Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज द्वारा ग्राम उस्मापुर में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज द्वारा ग्राम उस्मापुर में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 9 / मार्च / 2026 :  आज एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा ग्राम उस्मापुर खुर्जा में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने कार्यक्रम अधिकारी डा मनु आर्या के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं को उस्मापुर के लिए महाविद्यालय से विदा किया।

ग्राम उस्मापुर के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर स्वयंसेविकाओं एन एस एस लक्ष्य गीत का गायन किया। शरीर को स्वस्थ व प्रसन्न व सानन्द रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय के बच्चों को यौगिक जौगिंग, ताड़ासन, भुजंगासन, हलासन, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने ग्राम की समस्यायों को जानने के लिए ग्राम का सर्वे किया।

स्वयं सेविकाओं ने ग्राम की कुल आबादी , ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्थिति, ग्राम में शिक्षा की स्थिति, आजीविका के साधन, जल की उपलब्धता, चिकित्सा के साधन, यातायात की सुविधाएं, पशु चिकित्सालय व पशुपालन की विधि, क़ृषि की आधुनिक व प्राचीन पद्धति, कौशल व प्रौद्योगिकी, नारी सशक्तिकरण की स्थिति, गृह वास्तु आदि विषयों का भारतीय ज्ञान परंपरा के सन्दर्भ में सर्वे किया। खेलकूद, जलपान तथा राष्ट्रीय गान के साथ द्वितीय एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This