Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कोडीन कफ सिरप तस्करी गिरोह की 12.55 करोड़ की संपत्ति सीज

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कोडीन कफ सिरप तस्करी गिरोह की 12.55 करोड़ की संपत्ति सीज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 9 / मार्च / 2026 :  कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने नशीली कोडीन युक्त कफ सिरप की कालाबाजारी और अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12.55 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज (सीज) कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध शाखा/स्वाट टीम और नंदग्राम थाना पुलिस ने पहले इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03/04 नवंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई की थी। उस समय पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चार ट्रकों में चूने के बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 1150 पेटियों में करीब 15,73,500 शीशियां कोडीन युक्त Eskuf और Phensedyl कफ सिरप बरामद की थीं। बरामद सिरप की कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार (UP-14 FB 2244), 20 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, मुहरें और Tapentadol एक्सटेंडेड रिलीज टैबलेट्स की 19 स्ट्रिप भी बरामद की थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि विभोर राणा और विशाल सिंह, निवासी साखी नगर, सहारनपुर, अपने साथियों सौरव त्यागी, अभिषेक शर्मा और पप्पन यादव के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। आरोपियों ने सहारनपुर में पंजीकृत GR Trading समेत कई फर्मों के नाम पर कफ सिरप इकट्ठा कर विभिन्न राज्यों में तस्करी का नेटवर्क बना रखा था।
जांच में यह भी पता चला कि वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच आरोपियों और उनके परिवार ने करीब 9.08 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जबकि इसी अवधि में 22.67 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदी गई। इससे स्पष्ट हुआ कि लगभग 13.58 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों और उनके परिवार के नाम पर सहारनपुर में खरीदी गई प्लॉट, मकान, कृषि भूमि, कोठी और वाहन सहित कुल 12.55 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया। जब्त संपत्तियों में दर्जनों प्लॉट, कई कृषि भूमि, मकान, दो ट्रैक्टर और एक लग्जरी Gloster 4×4 कार भी शामिल है। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के परिजनों को फ्रीजिंग आदेश तामील करा दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में अपराध शाखा/स्वाट टीम, साइबर क्राइम थाना टीम और नंदग्राम थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment