Home » बुलंदशहर » खुर्जा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई , एक व्यक्ति गंभीर घायल

खुर्जा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई , एक व्यक्ति गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / मार्च / 2026 :  राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई गनीमत रही की एयरबैग खुलने की वजह से कार में सवार चालक देवराला निवासी की जान बच गई। हालांकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। खेतों में काम कर रहे हैं लोगों ने जाकर गाड़ी को सिद्ध किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कैलाश अस्पताल भेज दिया।

 

राहगीरों के अनुसार बताया गया कि गाड़ी की बहुत तेज रफ्तार थी जिसकी टक्कर से लगभग डेढ़ फुट मोटा पेड़ भी टूट गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को देखकर लग रहा है कि  गाड़ी में बैठे व्यक्ति बहुत नसीब वाले हैं अन्यथा अनहोनी होने में कोई कमी नहीं थी। घायल की पहचान गाड़ी में रखें बैंक की पासबुक से हिमांशु पुत्र सतीश शर्मा निवासी देवराला के रूप में हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This