बुलन्दशहर : 10 / मार्च / 2026 : बुलन्दशहर के वैर स्टेशन पर कांस्टेबल नवनीत कुमार व कांस्टेबल रामेंद्र सिंह को एक वृद्ध महिला मिली। जिसके पास पानी की बोतल व कुछ खाने का सामान रखा पाया गया। महिला की उम्र लगभग 80 वर्षीय है। महिला उम्र के इस पड़ाव पर चलने फिरने व बोलने में समर्थ न होने पर वृद्धा के बारे ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई। पुलिस ने स्टेशन पर कर्मचारियों से पूछताछ की , तब पता चला कि वृद्धा पिछले एक दिन से स्टेशन पर लावारिस है जिसकी सूचना आरपीएफ थाना प्रभारी को होने पर खुर्जा लाया गया व वृद्धा को खाना पीना खिलाया गया।

काफ़ी प्रयास के बाद वृद्धा द्वारा बताया गया कि उसका नाम रूपवती है और रहने वाली बदायूँ की है और उसका बेटा उसे वहां यह कहकर छोड़ गया कि वह पैसे लेकर आएगा परन्तु लगभग दो दिन गुजर जाने के बावजूद वह नहीं आया। थाना प्रभारी नन्द लाल मीणा ने स्थिति को समझते हुए परिजनों द्वारा वृद्धा के प्रति वृद्धावस्था में जिम्मेदारियों से मुंह फेरते हुए लावारिस छोड़ जाने का पाकर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर वृद्धा को जहांगीराबाद,बुलन्दशहर में संचालित वृद्धाश्रम में प्रदेश कोऑर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव को वृद्धा की उचित देखभाल हेतु सुपुर्द किया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












