खुर्जा : 12 / मार्च / 2026 : खुर्जा के चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा निर्देशित केंपस कॉलिंग कार्यक्रम के तहत महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के परिपेक्ष में महिलाओं के योगदान और उनकी समस्याओं पर विमर्श हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर महिलाओं की सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान से संबंधित व्रत चित्र छात्र-छात्राओं को दिखाई गए। कॉलेज के शिक्षकों के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने लैंगिक संवेदनशीलता हेतु संकल्प धारण किया। इस अवसर पर प्रीति तंवर ने महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और शोषण पर व्याख्यान प्रस्तुत कर उन्हें उन्हें साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. प्रमोद सिंह डॉ. गंगा सिंह, अजय राघव गौरव गौड़, दिव्या रावत आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












