Home » बुलंदशहर » खुर्जा में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाया

खुर्जा में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन में पुलिस टीम पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर हाजी कासिम को गिरफ्तार करने गई थी, तभी वहां मौजूद दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हंगामा करते हुए हिस्ट्रीशीटर हाजी कासिम को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हाजी कासिम पर गौकशी, लूट, हत्या और डकैती समेत करीब चार दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे NBW (नॉन बेलेबल वारंट) के आधार पर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी।

घटना के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कासिम सहित 12 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment