बुलंदशहर : 23 / मार्च / 2026 : बुलंदशहर नरसेना थाना क्षेत्र के गांव घूंघरावली के जंगल में रजवाहे किनारे मिले महिला के सिर कटी शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम और नरसैना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चापड़, अवैध तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 15 मार्च को जंगल में महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। पहचान न होने पर 18 मार्च को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में 22 मार्च को महिला की मां, बेटी और देवर ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसकी पहचान बबली निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विकास का मृतका से पिछले करीब ढाई साल से संबंध था।

कुछ समय पहले विकास की शादी कहीं और हो गई थी, जिसके बाद महिला उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर विकास ने अपने साथी अमन और एक अन्य के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर अलग स्थान पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












