Home » बुलंदशहर » मद्यपान और धूम्रपान रोकने के लिए स्वयंसेवकों ने शुरू किया जन चेतना अभियान

मद्यपान और धूम्रपान रोकने के लिए स्वयंसेवकों ने शुरू किया जन चेतना अभियान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 25 / मार्च / 2026 :  चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शाहपुर गांव में मद्यपान एवं धूम्रपान रोकने के लिए गांव में जन चेतना अभियान चलाया।

शाहपुर गांव में जन जागरूकता अभियान को कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवको ने गांव में रैली निकालकर गांव के युवाओं को धूम्रपान और मद्यपान से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चेताया। स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर नारे बोलते हुए गांव की गलियों में निकले और युवाओं और बुजुर्गों को धूम्र पान और मद्यपान रोकने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के द्वितीय सत्र में संभव, कृष्ण, अनमोल और प्रिया ने धूम्रपान और मद्यपान की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर ज्योति, खुशी, कंगना, वंशिका, तनु, कल्पना, यश आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This