बुलन्दशहर : : 25 / मार्च / 2026 : नरसेना क्षेत्र के घुंघरावली हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अजीत इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।
इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया गया कि 15 मार्च को गांव घुंघरावली के जंगल में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव से करीब 300 मीटर दूर उसका सिर भी बरामद हुआ था।

शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन हाथ पर बबली नाम का टैटू मिलने के बाद उसकी पहचान हुई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आए। जांच के दौरान सामने आया कि महिला पर शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज उसके प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले विकास और अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मंगलवार को फरार चल रहे तीसरे आरोपी अजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अजीत ने ही हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और धारदार हथियार की व्यवस्था की थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












