Home » उत्तर प्रदेश » जच्चा-बच्चा दोनों की मौत से मचा हड़कंप, प्रसव के बाद अस्पताल में मातम

जच्चा-बच्चा दोनों की मौत से मचा हड़कंप, प्रसव के बाद अस्पताल में मातम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 28 / मार्च / 2026 : हाथरस के जिला महिला अस्पताल में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, पूनम नामक महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान ही पूनम की हालत भी लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन लगभग दो घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ जुट गई।

जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. यशी ने बताया कि साढ़े आठ बजे महिला को प्रसव हुआ था। बच्चे की धड़कन नहीं चल रही थी। दोनों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए। शुक्रवार शाम तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment