Home » उत्तर प्रदेश » शारदा यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा “इन्फ्लुएंशियल टीचर अवॉर्ड 2026 – हाथरस चैप्टर” में 70 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान

शारदा यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा “इन्फ्लुएंशियल टीचर अवॉर्ड 2026 – हाथरस चैप्टर” में 70 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

हाथरस : 3 / अप्रैल / 2026 :  हाथरस में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा द्वारा “इन्फ्लुएंशियल टीचर अवॉर्ड 2026 – हाथरस चैप्टर” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में जिले भर के 25 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शिक्षा उत्कृष्टता और शैक्षिक नेतृत्व के उत्सव के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के पंजीकरण और स्वागत से हुई, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा की शैक्षिक उपलब्धियों और अवसरों पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश शर्मा, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर हाथरस एवं प्रधानाचार्य सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जे. के. अग्रवाल, सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर एवं हेड, दून पब्लिक स्कूल तथा अलीगढ़ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इसके साथ ही शारदा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संजय मिश्रा और डायरेक्टर आउटरीच श्री साईबल चटर्जी ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

 

इस अवसर पर आउटरीच कार्यों का नेतृत्व कर रहे श्री आतिफ सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं, जो ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना गर्व की बात है।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में श्री नितिन भार्गव, श्री रमेश और श्री सुमित शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्नता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी.के. गुप्ता, प्रो.कुलाधिपति वाई.के. गुप्ता और डॉ.परमानन्द कुलपति शारदा यूनिवर्सिटी ने पूरी आयोजन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment