खुर्जा : 4 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा के कालिंदी कुंज कॉलोनी स्थित काशीराम आवास योजना के फ्लैटों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं समाधान दिवस में पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सभी फ्लैटों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अचानक बढ़ गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार मीटर में लाइट आती रहती है, लेकिन घर के अंदर बिजली नहीं पहुंचती, इसके बावजूद दो हजार से ढाई हजार रुपये तक का बिल भेजा जा रहा है।
महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर लोग पॉटरी उद्योग में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिल उनके लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर स्मार्ट मीटर हटाने और राहत दिलाने की मांग की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












