खुर्जा : 7 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा जन समाज के अध्यक्ष श्री शिव कुमार जी ने खुर्जा की मूल निवासी एवं फाइन आर्ट्स की नवोदिता आर्टिस्ट कु० हिमाद्री द्वारा एंब्रायडरी से निर्मित उत्कृष्ट आर्टवर्क की प्रदर्शनी में सहभागिता कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। यह प्रदर्शनी ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी, संसद मार्ग, दिल्ली में आयोजित की गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री सम्मानित सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. बिमल दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कला और कलाकारों का सम्मान समाज की संस्कृति, समृद्धि एवं धरोहर को जीवंत बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलाकार अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को नई दृष्टि प्रदान करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने खुर्जा जन समाज द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी आर्टिस्ट हिमाद्री की कृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












