Home » बुलंदशहर » डिबाई में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

डिबाई में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 7 / अप्रैल / 2026 :  डिबाई नगर के रेलवे रोड स्थित वर्मा होटल के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैगन आर कार डिबाई से नरोरा की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान सामने से नरोरा की ओर से डिबाई आ रहे बाइक सवारों से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत डिबाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक का नाम नितिन पुत्र विनोद, निवासी थाना औरंगाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष बताया गया है, जबकि दूसरे घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment