Home » बुलंदशहर » झमका फ्लाईओवर पर कार के ऊपर पलटा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक

झमका फ्लाईओवर पर कार के ऊपर पलटा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 7 / अप्रैल / 2026 : झमका फ्लाईओवर के निकट मंगलवार को गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहासू मार्ग की ओर जा रहा था। झमका फ्लाईओवर के पास अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गन्ने से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार में चालक समेत कई लोग सवार थे, जो वाहन के भीतर फंस गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक व अन्य सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक समेत दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहासू मार्ग पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों का संचालन लगातार हो रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment