Home » बुलंदशहर » किला मेवई के शीतला माता मंदिर में प्रतिमा लगाए जाने पर विवाद, गांव में तनाव

किला मेवई के शीतला माता मंदिर में प्रतिमा लगाए जाने पर विवाद, गांव में तनाव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 7 / अप्रैल / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किला मेवई स्थित करीब 500 वर्ष पुराने शीतला माता मंदिर परिसर में कथित तौर पर रातों-रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।

मंदिर के 78 वर्षीय पुजारी नरेश पाल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित की है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। पुजारी ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन पर कब्जे की नीयत से यह कदम उठाया गया है।

मंदिर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव का माहौल खराब हो सकता है।

मामले की सूचना पर एसपीआरए, एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में एहतियातन पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद में करीब 20 हजार ईंटों से जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया गया था। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment