जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ओचक निरीक्षण कर कर पटल सहायकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की तथा उपलब्ध पत्रावलियों का अवलोकन कर आवश्यक अभिलेख पत्रावलियों काअधतन रूप से रखरखाव की व्यवस्था का सुनिश्चित करने की निर्देश दिए
हाथरस : 8 / अप्रैल / 2026 : हाथरस के कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय व जिला पूर्ति कार्यालय का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण कर पटल सहायकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की तथा उपलब्ध पत्रावलियों का अवलोकन कर आवश्यक अभिलेखों/पत्रावलियों का अद्यतन रूप से रख-रखाव की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों, वितरित की गई धनराशि एवं प्रगति, काशीराम आवास शहरी योजनान्तर्गत निर्मित/आवटिंत भवनो, पी0एम0 स्वनिधि योजना आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी कर कहा कि आवासों के सत्यापन का कार्य किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होने पी0एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियो को नियमित रूप से ़़ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे कि वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। इस मौके पर उन्होने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर समस्त कर्मचारियों को कार्यालय में ससमय उपस्थित रहकर कार्यो का जिम्मेदारी पूर्वक सम्पादित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जिला समन्वयक पी0एम0ए0वाई0 को 2.0 योजना में लम्बित आवेदनो पर समन्वय विस्थपित करते हुये अविलम्ब आवेदनो का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् उन्होंने जिला पूर्ति कार्यालय/स्टोर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर तैनात कर्मचारियों के कार्य विभाजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लिये गये अर्जित/आकस्मिक अवकाशों के बारे में भी जानकारी की। स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनावश्यक सामग्री रखी हुई है, जिस पर जिलाधिकारी ने निस्प्रोज्य/अनावश्यक सामग्री का निस्तारण कराने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने तथा आवश्यक अभिलेखों/पत्रावलियों का अद्यतन रूप से रख-रखाव की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिये शासन की प्राथमिकता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वह अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर लोगों की समस्या-शिकायतों की सुनवाई करके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












