Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 8 / अप्रैल / 2026 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ राजेश, डॉक्टर साधना, नीलू सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि सत्र 2024-25 तथा 2025-26 का संयुक्त रूप से पुरातन छात्र सम्मेलन मनाया जा रहा है। जिसकी थीम “साझा किया कल : एकेपी के अद्वितीय पल” है। इसका उद्देश्य महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुकी छात्राओं को पुनः एकसूत्र में बांधकर उनकी उपलब्धियां को मंच प्रदान करना है तथा वर्तमान विद्यार्थियों को उनके अनुभवों से प्रेरणा दिलाना है।

महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने बताया कि इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण छात्राएं 1966 से लेकर अब तक विभिन्न पदों पर सेवाएं देती रही हैं। पुरातन छात्राओं के अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान पीढ़ी को न सिर्फ शैक्षणिक ज्ञान बल्कि व्यवहारिक जीवन में भी दिशा प्राप्त होती है।

सम्मेलन के दौरान पुरातन छात्र समिति का लोकतांत्रिक रूप से चुनाव कराया गया। इसके बाद समिति का औपचारिक पंजीकरण कराया जाएगा। जिससे समिति विधिक रूप से कार्य कर सके। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि यह पुरातन छात्र सम्मेलन एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि महाविद्यालय और समाज के बीच एक दृढ़ सेतु स्थापित करने का प्रयास है।

पूर्व छात्राओं की सहभागिता से महाविद्यालय को नई दिशा, संसाधन एवं पहचान मिलेगी। इससे छात्राओं को कैरियर, मार्गदर्शन व रोजगार के अवसर और नैतिक प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पुरातन छात्रा पूनम शर्मा ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की। आस्था व छवि ने कल की स्मृतियों से परिपूर्ण गीत सुनाया। प्रियंका सोलंकी ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुति दी। शिक्षिका नीलम ने नारीवाद पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment