बुलन्दशहर : 8 / अप्रैल / 2026 : स्याना तहसील में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। तहसील प्रांगण से शुरू हुई इस रैली में स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रैली के दौरान एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।

उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों की शिक्षा में कोई कमी न आने दें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में स्कूल चलो अभियान के तहत लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं और अन्य स्कूलों द्वारा भी यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












