औरंगाबाद : 8 / अप्रैल / 2026 : बुलंदशहर-स्याना गढ़ स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि शाम करीब साढ़े सात बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर स्याना की ओर जा रहे थे। कर्बला के सामने टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सड़क किनारे कीचड़ में फिसल गई। इसी दौरान एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मृतक की पहचान राहुल उर्फ बादल पुत्र छत्रपाल यादव निवासी मीरपुर थाना साहिबाबाद जनपद हरदोई के रूप में हुई है। घायल शिवम पुत्र मनोज निवासी ढकरौली थाना खानपुर और अरमान पुत्र अमजद निवासी सीकरी कलां थाना मोदीनगर बताए गए हैं। तीनों आपस में दोस्त थे और नोएडा में रहकर पढ़ाई व नौकरी करते थे। शिवम के घर आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए तीनों गांव जा रहे थे। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












