Home » बुलंदशहर » स्मार्ट मीटर के खिलाफ डिबाई में बढ़ा आक्रोश, किसान यूनियन ने प्रशासन को घेरा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ डिबाई में बढ़ा आक्रोश, किसान यूनियन ने प्रशासन को घेरा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 13/ अप्रैल / 2026 :  डिबाई क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डिबाई तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिजली विभाग द्वारा आम जनता की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन का कहना है कि बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के तहत बिना उपभोक्ता की अनुमति के इस प्रकार के मीटर नहीं लगाए जा सकते, लेकिन इसके बावजूद विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है।

किसान यूनियन के अनुसार, जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है तथा कई स्थानों पर बिना पर्याप्त जानकारी के कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं की सहमति के बिना कोई भी कार्यवाही न की जाए। साथ ही, जिन घरों में मीटर लगाए जा चुके हैं, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेन्द्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे और ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This