Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

हाथरस में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

हाथरस : 14 / अप्रैल / 2026 :  जनपद में सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के बैनर तले शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मशाल जुलूस डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, नवग्रह मंदिर से शुरू होकर गांधी तिराहे तक निकाला गया। इस दौरान शिक्षकों ने बाइक रैली के माध्यम से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए टीईटी अनिवार्यता को तर्कहीन बताया।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना था कि वर्तमान में सेवारत शिक्षकों पर इस प्रकार अचानक टीईटी लागू करना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। उम्र के इस पड़ाव पर परीक्षा की अनिवार्यता से वे मानसिक रूप से चिंतित हैं। शिक्षकों ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम में अटेवा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद चंदेल, जूनियर हाईस्कूल संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, टीएससीटी जिला संयोजक डॉ. गोपाल, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, एसबीटीसी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री पवन शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री तरुण शर्मा, अटेवा जिला संरक्षक रैदास, महिला संयोजिका अनीता भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अटेवा जिला महामंत्री रविकांत वर्मा ने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता पूरी तरह अनुचित है। जब तक इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में शिक्षकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment