दुष्यंत पचौरी हाथरस
हाथरस : 14 / अप्रैल / 2026 : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में अम्बेडकर अनुयायियों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से हुई, जिसका नेतृत्व शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार एवं संरक्षक गिर्राज सिंह फौजी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षु लोकेन्द्र सिंह द्वारा पंचशील ध्वज लहराकर किया गया। प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जो हाथों में बाबा साहब के झंडे और तस्वीरें लेकर बाइक व पैदल चलते हुए जयकारे लगाते रहे।

यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शहर में जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आगामी 28 अप्रैल को सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है।

प्रभात फेरी में पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी, सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा, रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
![]()
