Home » बुलंदशहर » खुर्जा : रॉयल रिसॉर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी कारों में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक

खुर्जा : रॉयल रिसॉर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी कारों में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 20 / अप्रैल / 2026 :  जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब शिकारपुर मार्ग स्थित रॉयल रिसॉर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक आग लग गई।

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कारों को भारी नुकसान हो चुका था। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर अवैध रूप से जाम लगाकर आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान निकली चिंगारी से कारों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार स्वामी पास में चल रहे वलीमा (रिसेप्शन) कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध आतिशबाजी को लेकर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This