Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो लोग सुरक्षित

बुलंदशहर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो लोग सुरक्षित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / अप्रैल / 2026 : जनपद बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब खाली गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक रिट्ज सुजुकी कार पर पलट गया। हादसे के समय कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, कार सवार दोनों लोग बुलंदशहर के यमुनापुरम क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही खुर्जा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This