बुलंदशहर : 24 / अप्रैल / 2026 : बुलंदशहर जिले के ककोड़ क्षेत्र में पथराव और फायरिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होता भी साफ नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक ककोड़ पुलिस 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक .आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, घटना से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले की निगरानी आला अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
![]()
