चोला। 27 / मई / 2026 : चोला रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन के अंतर्गत चोला रेलवे स्टेशन और सोमना रेलवे स्टेशन के आस- पास स्थित दुकानदारों, यात्रियों एवं रेलवे पटरी के किनारे स्थित गभाना की कॉलोनी में जागरूकता अभियान के तहत ट्रेन पर पत्थर बाजी एवं जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया |

जिसमें रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को ट्रेन पर पत्थरबाजी करने से संबंधित अपराध धारा 152/ 153/ 174 रेलवे एक्ट व सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के संबंध में अवगत कराते हुए उसके कठोर सजा के प्रावधान से अवगत कराया गया साथ ही इस तरह की घटना की आशंका की जानकारी होने पर तत्काल 112/ 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर देने के लिए जागरूक किया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












