Home » बुलंदशहर » योगी सरकार में बेखौफ दबंग: खुर्जा में दोस्तों पर तानी जिगाना पिस्टल, अवैध हथियार का वीडियो वायरल

योगी सरकार में बेखौफ दबंग: खुर्जा में दोस्तों पर तानी जिगाना पिस्टल, अवैध हथियार का वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 8 / सितम्बर / 2026 :  प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन बुलंदशहर के खुर्जा में दबंगों को इसका कोई खौफ नहीं है।

मामला खुर्जा के मोहल्ला तरीनान का है। यहां का रहने वाला शादाब कुरैशी नाम का युवक अपने ही दोस्तों पर जिगाना पिस्टल तानता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह वह सरेआम अवैध पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

पहले भी अवैध हथियार में जा चुका है जेल
स्थानीय लोगों के अनुसार शादाब इससे पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद भी उसने हथियारों से तौबा नहीं की और फिर से अवैध पिस्टल के साथ इलाके में दहशत फैला रहा है।

योगी सरकार में सवाल
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं खुर्जा में एक युवक का इस तरह खुलेआम जिगाना पिस्टल लेकर घूमना और दोस्तों पर तानना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment