शिकारपुर : 8 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी कपिल कश्यप को निषाद पार्टी के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष एक बार फिर मनोनीत किया गया है। लखनऊ स्थित निषाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। दोबारा जिम्मेदारी मिलने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया।
कपिल कश्यप के पुनर्नियुक्त होने पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

अपनी पुनर्नियुक्ति पर कपिल कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विशेष रूप से डिजिटल और सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कपिल कश्यप को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










