जहांगीराबाद : 8 / सितम्बर / 2026 : जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला रोगनग्रान स्थित नगर शाखा हंस आश्रम, मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में धर्म एवं अध्यात्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व आश्रम की साध्वी बाईजी चंद्रप्रभा ने किया।

पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी एवं विशिष्ट अतिथि नवीन बंसल ने झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा हंस आश्रम से शुरू होकर बालाजी मंदिर, बुलंदशहर बस स्टैंड समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान आश्रम के अनुयायियों ने लोगों को धर्म, अध्यात्म, सदाचार, मानव सेवा और आपसी सद्भाव के प्रति जागरूक किया। आश्रम की प्रधान राधा बंसल ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, प्रेम, सेवा, सद्भाव और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से धर्म एवं अध्यात्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
पदयात्रा के दौरान नेमवती देवी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, सभासद गौरव शिशोदिया, मनीष लोधी सहित कुसुम, मंजू, पूनम, होशियारी, मोनिका गोयल, लालमन, बल्लू सिंह, राजकुमार तथा बड़ी संख्या में आश्रम के अनुयायी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










