Home » बुलंदशहर » दरियापुर के पास कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, भतीजे की मौत; चाचा घायल

दरियापुर के पास कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, भतीजे की मौत; चाचा घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 9 / सितम्बर / 2026 :   बुलंदशहर के गांव दरियापुर के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अनुज पुत्र धर्मवीर अपने चाचा बुद्ध पाल सिंह पुत्र मौजी राम के साथ बाइक से किसी कार्य के सिलसिले में बुलंदशहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों दरियापुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बुद्ध पाल सिंह का उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर कैंटर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment