शिकारपुर : 11 / सितम्बर / 2026 : अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को शिकारपुर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पुत्र धर्मपाल वत्स, निवासी रामनगर कॉलोनी मौसमगढ़, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी थाना शिकारपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 364/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शिकारपुर कोतवाली में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम, निरीक्षक संदीप कुमार समेत कपिल नैन, मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, मोहम्मद आरिफ, अंकुर धामा, रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार, सचिन चौहान, श्याम सुंदर और अमित कुमार शामिल रहे।
वहीं शिकारपुर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार, उपनिरीक्षक अमन कुमार, प्रदीप और आकाश सिसोदिया शामिल रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









