Home » बुलंदशहर » मिशन शक्ति की काउंसलिंग से दंपति में हुआ समझौता, साथ रहने को हुए राजी

मिशन शक्ति की काउंसलिंग से दंपति में हुआ समझौता, साथ रहने को हुए राजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता : 11 / सितम्बर / 2026 :   शुक्रवार को थाना अगौता स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम के प्रयास से पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक दंपति के बीच आपसी समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद दंपति ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कराने के लिए मिशन शक्ति केंद्र द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मोनिका और बिट्टू के पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की समस्याओं और बातों को समझा तथा आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर राजी हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे और आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ रहेंगे।

मिशन शक्ति केंद्र की टीम प्रभारी ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न करने तथा आपसी विश्वास और प्रेम के साथ जी जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment