खुर्जा : 14 / सितम्बर / 2026 : हाईवे-34 पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सवारी लेकर खुर्जा की ओर आ रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक मासूम बच्ची और महिला घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा चालक गुलबहार बुलंदशहर से सवारियां लेकर खुर्जा की ओर आ रहा था। इसी दौरान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित पीएलआरडी अस्पताल के निकट विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार महिला और मासूम बच्ची घायल हो गईं।
हादसे के बाद राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। वहीं मासूम बच्ची का भी उपचार कराया गया।
ऑटो चालक का आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार में गलत दिशा से वाहन चला रहा था। चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










