बुलंदशहर : 17 / सितम्बर / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से बुलंदशहर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति देकर मंगलकामना की।
जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में हवन-पूजन के बाद दोपहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 6:30 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा, जिसमें दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे और योजनाओं से अब तक वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलेभर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








