Home » बुलंदशहर » किसान के खाते से अचानक गायब हुए 95,800 रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किसान के खाते से अचानक गायब हुए 95,800 रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी किसान कुलदीप पुत्र गजेंद्र सिंह के बैंक खाते से बिना जानकारी के 95,800 रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई 2026 को उसका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया था। इसके बाद बिना उसकी जानकारी के बैंक खाते से 95,800 रुपये कट गए।

पीड़ित के अनुसार, खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उसने साइबर क्राइम में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित ने चोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment